फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   RTO's online services crash; 16,007 applications pending in the division.

Kanpur News: आरटीओ की ऑनलाइन सेवाएं धड़ाम, मंडल में 16007 आवेदन लंबित

Thu, 27 Aug 2026 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
RTO's online services crash; 16,007 applications pending in the division.
कानपुर। परिवहन विभाग की ऑनलाइन सेवाएं धड़ाम हो चुकी हैं। मंडल के पांच जिलों में 16,009 आवेदन निस्तारण ले लिए लंबित पड़े हैं। नए वाहन खरीदने वालों की परेशानी सबसे ज्यादा है। शोरूम से गाड़ी निकलने के बाद भी स्थायी पंजीकरण और आरसी नंबर मिलने में हफ्तों लग रहे हैं। नतीजा यह कि वाहन मालिक आरटीओ कार्यालय के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। वाहन पोर्टल ऑनलाइन आवेदन एक सप्ताह बाद भी लंबित रहने पर उप परिवहन आयुक्त ने सभी एआरटीओ प्रशासन को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन



उप परिवहन आयुक्त कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक कानपुर मंडल के पांच जिलों में कानपुर नगर 5,681 लंबित आवेदनों के साथ सबसे आगे है। इटावा में 4,005, कन्नौज में 2,884, औरैया में 1,982 और कानपुर देहात में 1,457 आवेदन लंबित हैं। कानपुर में लंबित आवेदनों में 3,600 से अधिक नए वाहनों के स्थायी पंजीकरण से जुड़े हैं। यानी नई गाड़ी खरीदने के बाद भी बड़ी संख्या में वाहन मालिकों को आरसी नंबर के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वहीं, इटावा में 3,550, कन्नौज में 2,525, औरैया में 1,746 और कानपुर देहात में 1,136 नए वाहनों के पंजीकरण लंबित हैं। जिलों में लंबित आवेदनों की बड़ी संख्या नए वाहनों के पंजीकरण की है। ऐसे में वाहन खरीदने के बाद समय से आरसी न मिलना सीधे वाहन मालिक की परेशानी बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंडल में जिलेवार लंबित आवेदन

जिला ऑनलाइन सेवाएं नए वाहन पंजीकरण लंबित कुल लंबित आवेदन
कानपुर नगर 353, 6005, 681
इटावा 233, 5504, 005
कन्नौज 252, 5252, 884
कानपुर देहात 231, 1361, 457
औरैया 181, 7461, 982



ऑनलाइन लंबित आवेदनों के निस्तारण के लिए मंडल के सभी जिलों के एआरटीओ को नोटिस जारी किया गया है। समय पर स्क्रूटनी पूरी न होने पर कार्रवाई की जाएगी। लंबित आवेदनों की लगातार समीक्षा की जा रही है।

आरआर सोनी, उप परिवहन आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed