फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   One-way for four-wheelers from Chetna Chauraha to Madhuvan Tiraha Road from today

Kanpur News: चेतना चौराहा से मधुवन तिराहा रोड पर चारपहिया वाहनों के लिए आज से वनवे

Mon, 22 Dec 2025 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
One-way for four-wheelers from Chetna Chauraha to Madhuvan Tiraha Road from today
कानपुर। शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर लग रहे जाम की समस्या को दूर करने के लिए एक बार फिर कई मार्गों पर वनवे व्यवस्था लागू की जा रही है। शनिवार को चेतना चौराहे से मधुवन तिराहा तक भौतिक निरीक्षण किया गया जिसकी रिपोर्ट सकारात्मक आई है। आज से चेतना चौराहा से मधुवन तिराहा की रोड पर चारपहिया वाहनों के लिए वनवे व्यवस्था लागू की जा रही है। केवल दोपहिया वाहन सवार आवाजाही कर सकेंगे। स्वरूपनगर में दि चाट चौराहे से मधुराज नर्सिंगहोम वाली रोड भी वनवे करने की तैयारी है।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस की ओर से 20 से अधिक प्रमुख चौराहों को चिह्नित किया गया है। यहां ट्रैफिक का भार ज्यादा रहता है। इसकी वजह से जाम की समस्या रहती है। दोपहर या शाम के समय तो स्थिति और भी विकराल हो जाती है। पहले चरण में बड़ा चौराहा, कचहरी और सिविल लाइंस क्षेत्र को लिया गया है। यहां काफी संख्या में शहर के ही नहीं दूसरे जनपदों से लोग भी आवाजाही करते हैं। इस समस्या को देखते हुए शनिवार को ट्रैफिक और कमिश्नरी पुलिस के अधिकारियों ने चेतना चौराहे से मधुवन तिराहे की रोड का भौतिक निरीक्षण किया। यहां पर वनवे की व्यवस्था पर सहमति बनी। इसी तरह मेडिकल कॉलेज और स्वरूपनगर क्षेत्र में जाम की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रैफिक विभाग दि चाट चौराहे से मधुराज नर्सिंगहोम रोड तक वनवे करने पर विचार कर रहा है। सोमवार को पुलिस और ट्रैफिक विभाग इसका मुआयना करेगी।
विज्ञापन


-------------

यह रहेगी व्यवस्था
- चेतना चौराहे से वाहन सरसैया घाट चौराहे से वाया मधुवन तिराहा होकर पुलिस कार्यालय जाएंगे।
- मधुवन तिराहे से वाहन पुलिस ऑफिस होकर चेतना चौराहा जा सकेंगे।
-------------
चेतना चौराहे से मधुवन तिराहे मार्ग को सोमवार से वनवे किया जा रहा है। केवल दोपहिया वाहन सवार आवाजाही कर सकेंगे। ट्रैफिक स्टाफ को मार्ग के एक ओर बोर्ड लगवाने का निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रवींद्र कुमार, डीएसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed