{"_id":"60847cd58ebc3ebd020bd6bd","slug":"one-thousand-rupees-challan-of-26-people-without-the-mask","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं तो कब समझोगे: 26 लोगों का एक-एक हजार रुपये का चालान, बगैर मास्क पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नहीं तो कब समझोगे: 26 लोगों का एक-एक हजार रुपये का चालान, बगैर मास्क पर कसा शिकंजा
Sun, 25 Apr 2021 01:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 25 Apr 2021 01:47 AM IST
सार
दो दिन की साप्ताहिक बंदी के पहले दिन ही लोग नियम कानून भूल बैठे। पुलिस ने शुक्रवार रात आठ बजे से शनिवार रात आठ बजे तक करीब 1923 लोगों को बिना मास्क व बेवजह सड़कों पर घूमते पकड़ लिया।
विज्ञापन
मास्क
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में दो दिन की साप्ताहिक बंदी के पहले दिन ही लोग नियम कानून भूल बैठे। पुलिस ने शुक्रवार रात आठ बजे से शनिवार रात आठ बजे तक करीब 1923 लोगों को बिना मास्क व बेवजह सड़कों पर घूमते पकड़ लिया। उन सभी का चालान किया गया और करीब 89 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
इसमें 26 लोगों पर एक हजार रुपये का भी जुर्माना लगाया गया। शुक्रवार रात आठ बजे से ही साप्ताहिक बंदी हो गई थी, लेकिन आठ बजे के बाद भी लोग जरूरत बताकर निकलते रहे। किसी ने कहा कि उसे मेडिकल स्टोर पर दवा लेने जाना है तो किसी ने कहा कि ऑक्सीजन सिलिंडर लेने के लिए दादानगर या पनकी जाने की बात कह रहे थे।
पुलिस ने दवाइयों से संबंधित कागजात देखकर उन्हें जाने दिया। जीटी रोड, कंपनी बाग के आसपास निकले कई बाइक सवारों का पुलिस ने चालान किया। यही नहीं शनिवार सुबह से लेकर शाम तक भी सड़कों पर वाहन चलते रहे। शहर के थानों की पुलिस कागजात देखकर और उनकी मजबूरी सुनने के बाद आगे जाने की इजाजत दे रही थी।
विज्ञापन
ऐसे ही बड़ा चौराहा व नरोना पर कार सवार व्यक्ति बिना मास्क लगाए जाते देख पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने उनका एक-एक हजार रुपये का चालन कर जाने दिया। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने कहा कि सप्ताहिक लॉक डाउन में आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए जाने दिया गया ।