{"_id":"5bf97da9bdec2241aa7f2392","slug":"one-thousand-bottle-liquor-caught-in-chitrakoot-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कूली वैन खुलते ही दंग रह गए सब, यूपी में पकड़ी गई 1 हजार पेटी शराब का एमपी चुनाव से कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली वैन खुलते ही दंग रह गए सब, यूपी में पकड़ी गई 1 हजार पेटी शराब का एमपी चुनाव से कनेक्शन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
बरामद की गई शराब
यूपी के चित्रकूट जिले में कोतवाली पुलिस टीम ने शनिवार की देर शाम को रगौली जेल के पास छापेमारी कर एक कॉलेज परिसर से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। कॉलेज के एक कमरे और वैन से लगभग 1000 पेटी बरामद पंजाब की शराब की कीमत लगभग 20 लाख रुपए बताई गई है। छापेमारी टीम में आबकारी अधिकारी विनोद कुमार आदि भी शामिल रहे।
मुखबिर की सूचना पर कोतवाल अनिल सिंह ने टीम के साथ रगौली जेल के पास डीएम का पुरवा में संचालित एक प्राइवेट रामनारायण पटेल इंटर कालेज रगौली परिसर में छापेमारी की। स्कूल भवन के सामने बने कमरों समेत वहां मौजूद स्कूल वैन से शराब बरामद हुई है।

...किसी प्रत्याशी ने मतदाताओं को रिझाने के लिए शराब मंगाई हो
बरामद शराब व मौजूद पुलिस टीम
मौके पर मौजूद एसआई दिनेश सिंह ने बताया कि स्कूल परिसर के ही कमरे और वैन से एक हजार से अधिक शराब की पेटियां बरामद की जा चुकी हैं। इसकी बाजार में कीमत 20 लाख रुपए से अधिक है। कॉलेज प्रबंधक को बुलाकर इसकी जानकारी की जा रही है।
इतनी बड़ी मात्रा में शराब बरामदगी से कई सवाल उठ रहे हैं। संभावना है कि यह शराब पड़ोस के जनपद सतना मप्र में आपूर्ति के लिए तो नहीं रखी गई। इस क्षेत्र में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं तो किसी प्रत्याशी ने मतदाताओं को रिझाने के लिए शराब मंगाई हो। कोतवाल ने बताया कि अभी जांच पड़ताल चल रही है। कॉलेज प्रबंधक आदि को बुलाकर पूछताछ की जा रही है।