{"_id":"6afb6e73a6be8062040b6253","slug":"one-sided-victory-of-gautam-buddha-university-and-kashi-vidyapeeth-kanpur-news-c-362-1-ka11002-160964-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और काशी विद्यापीठ की एकतरफा जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और काशी विद्यापीठ की एकतरफा जीत
विज्ञापन
कानपुर। सीएसजेएमयू में चल रही सेंट्रल जोन अंतर विश्वविद्यालयीय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को तीसरे दिन गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय को 8-0 से करारी शिकस्त दी। वहीं, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने राजीव गांधी विश्वविद्यालय को 7-0 से और इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने लखनऊ विश्वविद्यालय को 5-3 से हराया।
तीसरे दिन कुल 11 मुकाबले होने थे लेकिन नौ ही खेले गए। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय ने एमआईटीएस ग्वालियर को 4-0 से, बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल ने अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा को 3-0 से हराया। शुआट्स प्रयागराज ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ को 2-0 से शिकस्त दी। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मेरठ के मैदान पर नहीं पहुंचने पर मेडी-कैप्स विश्वविद्यालय को वॉकओवर मिला।
वहीं, आईआईटी कानपुर मैदान पर गलगोटिया विश्वविद्यालय ने एलएनसीटी विश्वविद्यालय भोपाल को 7-0 से हराया। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने जागरण लेकसिटी विश्वविद्यालय को 4-1 से मात दी। वहीं, डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय ने क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय को 3-0 से पराजित किया।