{"_id":"668e42ec55cad3cd030cb9c5","slug":"one-person-drove-a-bike-with-his-face-covered-played-a-song-of-villain-mrvi-another-fired-while-waving-a-gun-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मुंह बांधकर एक ने चलाई बाइक, खलनायक मृवी का बजाया गाना, तमंचे लहराकर दूसरे ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मुंह बांधकर एक ने चलाई बाइक, खलनायक मृवी का बजाया गाना, तमंचे लहराकर दूसरे ने की फायरिंग
Wed, 10 Jul 2024 01:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 10 Jul 2024 01:45 PM IST
सार
Kanpur News: हनुमंत विहार थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी हुई है। वीडियो हनुमंत विहार इलाके का नहीं लग रहा है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
तमंचे से फायरिंग करता युवक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें बुलेट सवार एक युवक का दोनों हाथ में तमंचे से फायरिंग करता दिख रहा है। बाइक को जो युवक चला रहा था, उसने अंगौछे से मुंह ढक रखा था। 15 सेकेंड का वायरल वीडियो हनुमंत विहार थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक 15 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में बुलेट सवार दो युवकों में पीछे बैठा युवक दोनों हाथों में तमंचे लेकर फायरिंग करते हुए दिखाई दिया। वीडियो में खलनायक मूवी का गाना बज रहा था। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने चलती बुलेट में तमंचा लोड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद हवाई फायरिंग की। उनके साथ दूसरी बाइक से चले रहे युवक वीडियो बना रहे थे। हनुमंत विहार थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी हुई है। वीडियो हनुमंत विहार इलाके का नहीं लग रहा है, मामले की जांच की जा रही है।