फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   one people died in road accident in auraiya

औरैया: डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत, चालक-परिचालक हिरासत में

Wed, 05 Feb 2020 06:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 05 Feb 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
one people died in road accident in auraiya
टक्कर मारने के बाद पुलिस ने डीसीएम को कोतवाली के बाहर खड़ा कराया  - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को पढ़ीन गांव के सामने तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर लगते देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। उधर जानकारी पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम को चालक-परिचालक समेत हिरासत में ले लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक गांव में स्थित एक टेंट की दुकान पर काम करता था।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गुरुहाई निवासी अश्वनी कुमार गुप्ता (37) पुत्र स्व. राम नारायण गुप्ता अपने मामा के यहां रहता था। इसके साथ ही ग्राम पढ़ीन स्थित एक टेंट की दुकान पर काम करता था। बुधवार को सुबह लगभग नौ बजे वह औरैया से साइकिल से गांव पढ़ीन जा रहा था।

जैसे ही वह पढ़ीन गांव के सामने पहुंचा ही था कि तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आ जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर लगते देख आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल औरैया पहुंचाया।

जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना परिजनों को मिलते ही जिला अस्पताल में भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि मृतक युवक के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है इसलिए वह अपने मामा के यहां औरैया में ही रहता था।

चालक ने दिखाई इंसानियत
युवक की मौत के मामले में डीसीएम के चालक ने टक्कर होते देख अपनी गाड़ी वहीं रोक दी। साथ ही खुद ही पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। डीसीएम के चालक ने अपने को पुलिस के हवाले कर दिया। जहां पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed