{"_id":"5c486d98bdec2259c53e0483","slug":"one-month-electricity-bill-23-million-of-a-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनका बिजली का बिल आया 23 करोड़ रुपये, वो भी 1 महीने का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनका बिजली का बिल आया 23 करोड़ रुपये, वो भी 1 महीने का
Thu, 24 Jan 2019 07:17 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 24 Jan 2019 07:17 AM IST
विज्ञापन
उपभोक्ता अब्दुल वाजिद
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ता को भेजा गया बिल देखते ही देखते देशभर में चर्चा का विषय बन गया। मामला ही कुछ ऐसा था कि जिसने देखा या सुना उसके होश उड़ गए। कन्नौज जिले में विद्युत विभाग ने बजरिया शेखाना निवासी विद्युत उपभोक्ता को एक महीने का 23 करोड़ रुपये का बिल भेज दिया।
बिल देखने के बाद उपभोक्ता के पैरों तले जमीन खिसक गई। इस संबंध में उपभोक्ता ने विद्युत विभाग से संपर्क किया तो उनका कहना था कि कंप्यूटर की फाल्ट से इतना बिल पहुंचा है।
बजरिया शेखाना निवासी अब्दुल वाजिद का पुलिस लाइन रोड पर प्रतिष्ठान है। वह हर महीने बिजली का बिल अदा करते हैं। दिसंबर महीने के बिल में उनका बकाया 23 करोड़ रुपये दिखा दिया गया। इस संबंध में विद्युत विभाग से संपर्क किया तो उसका कहना था कि गलती से वह बिल पहुंच गया। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता का कहना कि गलत फीडिंग से यह बिल पहुंचा है। उपभोक्ता को बुलाकर ठीक करा दिया गया है।