{"_id":"5e0896798ebc3e881c6b996b","slug":"one-man-died-in-collision-with-police-vehicle-villagers-beat-policemen-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, ग्रामीणों ने पुलिसवालों को पीटा, जान बचाकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिस वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, ग्रामीणों ने पुलिसवालों को पीटा, जान बचाकर भागे
Sun, 29 Dec 2019 05:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 29 Dec 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
पुलिस वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरतकूप चौकी के पास पुलिस वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौके पर मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस वाहन में बैठे पुलिसकर्मियों को पकड़कर जमकर पीटा। पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई।
मामला बढ़ता देख भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ग्रामीणों को शांत कराने में जुटी है। जानकारी के अनुसार बांदा से आ रहे पुलिस अधिकारी की गाड़ी से टक्कर लगने पर साइकिल सवार भरतकूप निवासी माता प्रसाद (40) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
मृतक के परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगाया। पुलिस अधिकारी जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में आ रहे थे।