फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   One lakh five thousand reward on dacoit goppa arrested

एक कांटा हटा अब बचे डाकुओं पर निशाना, यूपी में अब भी इनामी डाकूओं की बड़ी फौज 

Sun, 30 Jul 2017 08:54 AM IST
सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, चित्रकूट
सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sun, 30 Jul 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
One lakh five thousand reward on dacoit goppa arrested
डेमो
डाकू गोप्पा के पकडे़ जाने के बाद भी यूपी के चित्रकूट में कई इनामी डाकू बचे हैं। इसमें कुख्यात डाकू बबुली कोल भी शामिल है। 
विज्ञापन

एसटीएफ ने जिला पुलिस की मदद से कुख्यात ईनामी डाकू गोप्पा यादव को पकड़ने में कामयाबी पायी है। इसके पकड़े जाने के बाद भी जिले में इनामी डाकू बचे हुए हैं।

इसमें मानिकपुर क्षेत्र मेें पांच लाख तीस हजार का इनामी डाकू बबुली कोल, पचास हजार का ईनामी लवलेश कोल, 50 हजार का इनामी ललित पटेल और एक लाख का ईनामी गौरी यादव प्रमुख रूप से हैं। इन गैंगों में कई हार्डकोर सदस्य हैं। साथ ही अपराधी गैंग में शामिल होकर वारदात करते रहते हैं। इस सफलता के बाद पुलिस व एसटीएफ के हौसले में बढ़ोत्तरी हुई है। एसपी प्रताप गोपेंद्र ने बताया कि अब बचे डाकुओं की ओर ध्यान लगाने का समय है।
विज्ञापन


गौरी गैंग में जा सकते हैं बचे डाकू
डाकू गोप्पा के पकडे़ जाने के बाद गैंग में बचे पांच सदस्य गौरी यादव गैंग के साथ जा सकते हैं। कहा जाता है कि ये बदमाश समय-समय पर डाकू गौरी के साथ भी चलते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहृतों ने जताई खुशी
डाकू गोप्पा के पकड़े जाने पर शहर के अपहृत बोरिंग मशीन संचालक के सह ठेकेदार संदीप सिंह और मिथलेश सिंह ने खुशी जताई है। रिश्तेदार फूलचंद्र सिंह के आवास पर मिले दोनों युवकों ने बताया कि 19 जून को गोप्पा ने अपहरण कर तीन दिन तक जंगल में घुमाया था। उनकी आंखों के सामने करोड़ों की बोरिंग मशीन पर आग लगा दी थी। उसके पकड़े जाने से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed