फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   one labour died and three injured in banda

यूपी: सो रहे चार लोगों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत, तीन मजदूरों की हालत गंभीर

Sat, 13 Feb 2021 02:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 13 Feb 2021 02:19 PM IST
विज्ञापन
one labour died  and three injured in banda
इसी ट्रक ने मजदूरों को रौंदा - फोटो : अमर उजाला
यूपी में बांदा जिले के नरैनी में सड़क निर्माण में लगे चार मजदूरों को शनिवार की रात निर्माण स्थल पर सोते समय बेकाबू ट्राला ट्रक ने कुचल दिया। दुर्घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल  पहुंचाया गया। सड़क निर्माण करा रही कंपनी के इंजीनियर ने ट्रक छोड़कर फरार हो गए अज्ञात चालक के विरुद्ध लापरवाही से ट्रक चलाने सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


सीमावर्ती मध्य प्रदेश के कालिंजर मार्ग पर सिद्धार्थ कंट्रक्शन कंपनी द्वारा फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण में लगे मजदूर काम खत्म करने के बाद रोजमर्रा की तरह शुक्रवार की रात सुखना नाला के पास सड़क किनारे अपने अस्थायी बनाए अड्डे में सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब 12 बजे सीमेंट लेने नरैनी से सतना जा रहे तेज रफ्तार ट्राला ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। जनपद लखीमपुर खीरी के थाना अंबरशोत बरई गांव निवासी इंद्रपाल के बेटे आशीष (28) की मौके पर मौत हो गई, जबकि रामजी, सरोज और संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह तीनों भी लखीमपुर के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही निर्माण कंपनी के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस से नरैनी सीएचसी भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। आशीष के शव को पुलस ने पोस्टमार्टम के लिए बांदा मेडिकल कॉलेज भेजा।

चालक ट्राला ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। कंपनी के इंजीनियर धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कालिंजर थाने में अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष रामजी ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक की तलाश के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed