{"_id":"58f0ce4b4f1c1bbc7fcf8178","slug":"one-killed-from-high-tension-line-current-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा डीजे ट्राली में धमाका, करंट से 1 की मौके पर मौत 6 से ज्यादा झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा डीजे ट्राली में धमाका, करंट से 1 की मौके पर मौत 6 से ज्यादा झुलसे
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 15 Apr 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद बिलखते परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में बिल्हौर के अनूपपुरवा चौबिगही गांव में मां दुर्गा की नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। डीजे सिस्टम लगी गाड़ी जैसे ही बिजली लाइन के पास से गुजरी ट्राली में जोरदार धमाका हुआ, इससे दहशत फैल गई। हाईटेंशन बिजली लाइन के चपेट में आने एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 6 से ज्यादा श्रद्धालु बुरी तरह से झुलस गए।
अनूपपुरवा चौबिगही गांव में ग्रामीणों के द्वारा प्राचीन काली मठिया मंदिर में शुक्रवार को हवन-पूजन के बाद मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए गांव में विशाल शोभा यात्रा गाजे-बाजे, भगवान की झांकियों, डीजे और अबीर-गुलाल के साथ निकाली जा रही थी। सुबह करीब नौ बजे से शुरू हुआ शोभा यात्रा का कार्यक्रम अभी मंदिर के समीप पहुंचा ही था कि डीजे गाड़ी ऊपर से निकली हाईटेंशन विद्युत लाइन में जा फंसी।
भक्ती में सराबोर ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते तब तक डीजे गाड़ी पर बैठा गांव 18 वर्षीय युवक आदर्श कुमार पुत्र रमेश कुमार करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते हुए आदर्श तेज धमाके के साथ नीचे आ गिरा जबतकि गाड़ी पर बैठे और आसपास चल रहे संजय, पूरन, सौम्या, विपिन, निक्की, रामजी सहित कई लोग भी करंट की चपेट में आ गए। दुर्घटना के बाद सभी ग्रामीण जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। आनन-फानन में ग्रामीणों ने मामले की सूचना बिजली घर को दी और बिजली आपूर्ति बंद कराकर सभी घायलों को उठाकर उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां डाक्टरों ने आदर्श कुमार को मृत घोषित कर दिया और घायलों को मलहम पट्टी कर घर भेज दिया। दुर्घटना की सूचना पर भाजपा विधायक भगवती सागर, जेपी कटियार, जयप्रकाश कुशवाहा, विक्रम मिश्रा आदि ने पीड़ित परिवार को ढाढस हर संभव मदद कर भरोसा दिया। मृतक युवक आदर्श कुमार के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। एकाएक धार्मिक कार्यक्रम में उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।