{"_id":"65e313974e8aec9aeb02cd9b","slug":"one-died-in-road-accident-in-hardoi-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: तिलक चढ़ाने जा रहे बाइक सवार की दुर्घटना में मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: तिलक चढ़ाने जा रहे बाइक सवार की दुर्घटना में मौत, साथी घायल
Sat, 02 Mar 2024 05:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 02 Mar 2024 05:30 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
योगेश मिश्रा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिलक चढ़ाने बाइक से जा रहे दो युवकों को रामगंगा पुल के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे युवक को फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पाली थाना क्षेत्र के मुंडेर निवासी योगेश मिश्रा उर्फ बड़े भइया (38) खेती करते थे। शुक्रवार रात वह गांव में ही रहने वाले सकटे पाल की बेटी का तिलक चढ़ाने के लिए फर्रुखाबाद बाइक से जा रहे थे। उनके साथ गांव का ही संजय दीक्षित उर्फ भोले (26) भी सवार था। बाइक योगेश चला रहे थे। फर्रुखाबाद मार्ग पर रामगंगा पुल के पास किसी वाहन ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
घटना में दोनों घायल हो गए। राजेपुर सीएचसी में योगेश को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिवार में पत्नी सोनी और तीन पुत्र हैं। राजेपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि डिवाइडर से टकराकर दुर्घटना होने की बात प्राथमिक जांच में सामने आई है।
विज्ञापन