फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   one died and two people injured in road accident in farrukhabad

फर्रुखाबाद में सड़क हादसा: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल

Thu, 20 May 2021 12:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 20 May 2021 12:12 PM IST
सार

फर्रुखाबाद जिले में सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
one died and two people injured in road accident in farrukhabad
फर्रुखाबाद में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में बुधवार देर रात को भीषण सड़क हादसा हुआ। शमसाबाद थाना क्षेत्र के हजियांपुर चौराहे के पास टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार संदीप कुमार (29) पुत्र दयाराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ऋषि पाल (33) पुत्र राम भरोसे व आर्यन (4) पुत्र रिशिपाल निवासी चीटन नगला शमसाबाद घायल हो गए।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष आरके रावत ने घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा। साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed