फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   one died and twelve injured in road accident in chitrakoot

रोडवेज बस की टक्कर से टेंपो सवार यात्री की मौत, 12 घायल  

Sat, 17 Nov 2018 08:27 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 17 Nov 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
one died and twelve injured in road accident in chitrakoot
टेंपो सवार यात्री की मौत - फोटो : अमर उजाला
यूपी के चित्रकूट में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की शाम आमने-सामने रोडवेज बस व टेंपो की टक्कर हो गई। जिसमें टेंपो सवार एक यात्री की मौत हो गई। जबकि 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक व घायल कौशांबी जनपद निवासी हैं। दुर्घटना के बाद बस समेत चालक भाग निकला। स्थानीय लोगों के साथ पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में चार को प्रयागराज रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


कौशांबी जनपद के गुरौली गांव के दयाराम पुत्र शंभू का परिवार व रिश्तेदार इच्छानवमी पर चित्रकूट घूमने आए थे। शनिवार की शाम बस स्टैंड से एक टेंपो बुक किया। जिसमें कुल 13 लोग सवार थे। जैसे ही टेंपो सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे अमानपुर के पास पहुंची तो बांदा की ओर से आ रही रोडवेज बस से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें टेंपो सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस लेकर चालक मौके से भाग निकला। मौके पर दयाराम की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके अलावा कौशांबी जिले के गुरौली निवासी अमरनाथ पुत्र विश्राम सरोज, सरिता पुत्री मोहन, कमला पत्नी दयाराम, ननकी पुत्री गया प्रसाद, केशरी पुत्री सिपाहीलाल, अनीता पुत्री गया प्रसाद, जयनाथ पुत्र शंभू, मोती पुत्र जयनाथ, सरोज पत्नी रामनिहोरे, रामनिहोरे पुत्र विश्राम, लालती पत्नी जयनाथ व टेंपो चालक रामघाट सीतापुर निवासी बबलू पुत्र रामकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सदर एसडीएम इंदु प्रकाश, सीओ रजनीश यादव, कोतवाल अनिल सिंह व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। घायलों में चार की हालत नाजुक बनी है। जिन्हें डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया है। मृतक दयाराम का परिवार मजदूरी कर भरण पोषण करता है। इच्छानवमी पर पूरा परिवार व रिश्तेदार चित्रकूट दर्शन करने आए थे। मृतक के चार पुत्री दो पुत्र हैं। मृतक की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed