{"_id":"6028f0cd8ebc3ee95a7785c9","slug":"one-died-and-one-injured-in-road-accident-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत, साथी घायल
Sun, 14 Feb 2021 03:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 14 Feb 2021 03:17 PM IST
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार को कन्नौज जिले के तालग्राम क्षेत्र में एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकी दूसरा घायल हो गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। इटावा बहरून टोला निवासी मोहम्मद वाशिद (40) पुत्र जाहिद बाइक से शादी के कार्ड बांटने लखनऊ की तरफ जा रहे थे।
साथ में लंगई टीला निवासी फिरोज (27) पुत्र उस्मान भी थे। रविवार दोपहर एक बजे के करीब बाइक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना तालग्राम के बिचपुर्वा भवनियापुर के पास डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल ने एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा। जहां वाशिद को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल का इलाज हो रहा है।