{"_id":"60a40cda8ebc3efad14b9a04","slug":"one-death-by-corona-17-more-pocitive-akbarpur-news-knp6291535170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 17 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 17 संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर देहात। एल-टू अस्पताल में बुजुर्ग ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, एक मरीज को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। जिले में 17 कोरोना के मरीज मिले हैं। इसमें चार को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है।
ट्रामा सेंटर के एल-टू अस्पताल में मंगलवार को बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। संक्रमित होने के बाद बुजुर्ग को तीन दिन पहले कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इधर, जिले में 17 और नए संक्रमित मिले। इसमें से चार को केंद्रीय विद्यालय में भर्ती कराया गया। इसके अलावा सभी को होम आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की आरआरटीम ने उन्हें किट पहुंचाई। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5782 हो गई, जबकि 5316 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। जिले में एक्टिव कस 403 हैं। 207 हॉटस्पॉट एरिया को लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि जिले में कोरोना का ग्राफ अब घट रहा है, लेकिन लोगों अभी भी सतर्क रहने की जरूरत है। बिना मास्क के घर से न निकलें।
----