फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   one crore new workers involved in UP BJP

यूपी भाजपा बनी ‘करोड़पति’

Sun, 25 Jan 2015 02:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 25 Jan 2015 02:49 AM IST
विज्ञापन
one crore new workers involved in UP BJP
उप्र में भाजपा से एक करोड़ लोग जुड़ चुके हैं। अकेले कानपुर में तीन लाख से अधिक लोगों ने अभी तक सदस्यता ग्रहण की है, सिलसिला लगातार जारी है। ‘करोड़पति’ बनने के उपलक्ष्य में पार्टी की ओर से प्रदेश भर में अभियान को और तेज करने का संकल्प लिया जाएगा।
विज्ञापन


इसकी शुरुआत रविवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी महानगर से करेंगे। यूपी में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है। छावनी बोर्ड और स्नातक क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में फतह के बाद कानपुर भाजपा का ओहदा प्रदेश इकाई में बढ़ गया है।
विज्ञापन


यही वजह है कि नए सिरे से बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान शुरू करने का फैसला लिया गया है। इस कड़ी में पार्टी के सभी 21 मंडलों के लिए युवा सदस्यता विस्तारक नियुक्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों को पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की तरफ से प्रशिक्षित किया जा रहा है। इनका काम पूरे मंडल में घूमकर सदस्यता अभियान को बढ़ावा देना रहेगा। पार्टी ने इन युवाओं को सदस्यता विस्तारक नाम दिया है।

प्रदेश में सदस्यता अभियान 13 नवंबर से शुरू हुआ था। प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर ने इसकी शुरुआत की थी। जबकि कानपुर महानगर का लक्ष्य सात लाख रखा गया है। प्रदेश के सभी जनपदों में कानपुर सदस्य बनाने में सबसे आगे है। सदस्यता बनाने का यह अभियान 31 मार्च तक चलेगा।



बोले जिम्मेदार

सदस्यता अभियान का अंतिम दौर शुरू हो रहा है। इसका शुभारंभ करने के लिए सुबह प्रदेश अध्यक्ष शहर पहुंचेंगे। इस अभियान में विशेष सदस्यता, व्यक्तिगत सदस्यता पर जोरदिया जाएगा। इसके तहत सभी मंडल पदाधिकारियों और प्रवासी प्रभारियों को विशेष जिम्मेदारी दी गई है।

- सुरेंद्र मैथानी,  अध्यक्ष महानगर भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed