फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   one crore loss because of fire in furniture shop

फर्नीचर दुकान में आग से करोड़ों का नुकसान, 22 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू

Sat, 13 Apr 2019 05:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 13 Apr 2019 05:32 AM IST
विज्ञापन
one crore loss because of fire in furniture shop
फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

फर्नीचर के बड़े कारोबारी की दुकान में बृहस्पतिवार रात लगी आग शुक्रवार दोपहर बाद बुझ सकी। दुकान की आग की जद में चार मकान भी आ गए। आग से तकरीबन सात करोड़ रुपये की संपत्ति जल गई। चित्रकूट, महोबा और बांदा की फायर ब्रिगेड टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, आग से बचाव के संयंत्र दुकान में न होने पर अग्निशमन अधिकारी ने व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।

विज्ञापन


लखन कालोनी में घनी आबादी के बीच स्थित राकेश फर्नीचर की दुकान में बृहस्पतिवार की रात आग लग गई। इससे आसपास दहशत फैल गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने एक किमी दूर स्थित नलकूप से पानी लेकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की, लेकिन तब तक आग भयानक रूप ले चुकी थी।
विज्ञापन


इस दौरान आग ने ओमप्रकाश चौरसिया, शिवकुमार गुप्ता व सियाराम गुप्ता आदि के मकानों को भी चपेट में ले लिया। यहां के बाशिंदों ने भागकर जान बचाई। फर्नीचर के मंडलीय डिस्ट्रीब्यूटर राकेश गुप्ता ने बताया कि आग से लगभग सात करोड़ रुपये की क्षति हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देरशाम डीएम हीरा लाल, एसपी गणेश प्रसाद साहा व एएसपी एलबीके पाल भी मौके पर पहुंचे। मौके पर एसडीएम सौरभ शुक्ला, नायब तहसीलदार श्याम त्रिपाठी समेत अतर्रा, कालिंजर, बदौसा, गिरवां, नरैनी थाना पुलिस भी मौजूद रही।


उधर, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी विनय कुमार सिंह का कहना है कि रिहायशी इलाके में बिना अनुमति फर्नीचर का कारोबार किया जा रहा था। आग बचाने के उपकरण भी नहीं थे। व्यापारी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed