फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   One cow died in Karsa shelter site

करसा आश्रय स्थल में एक गाय की मौत

Mon, 17 May 2021 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
One cow died in Karsa shelter site
कानपुर देहात। सरवनखेड़ा ब्लॉक के करसा गो-आश्रय स्थल में भरपेट चारा न मिल पाने से कमजोर हुई गायों में एक की रविवार को मौत हो गई। उसे वहीं दफना दिया गया, जबकि चार गो वंशों की स्थिति मरणासन्न है। ठीक से चारा न मिलने पर अन्य गायों की भी हालत खराब हो रही है।
विज्ञापन

करसा गोवंश आश्रय स्थल में चारे की व्यवस्था ठीक न होने से गोवंश भूख से तड़प रहे हैं। पांच गाय मरणासन्न अवस्था में पहुंच गईं थीं। वह ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थीं। इनमें से एक गाय की रविवार को मौत हो गई। इसके बाद परिसर में ही गाय को दफना दिया गया। चार गाय मौत से जूझ रही हैं। एक सप्ताह पहलेे यहां एक बछड़े की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि आश्रय स्थल में गायों को सूखा भूसा खिलाया जा रहा है। खली, चोकर, हरा चारा न दिए जाने से गाय कमजोर हो रही हैं। कई महीने से गायों की देखरेख नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद भी जिम्मेदार इसकी अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु चिकित्सक तेजेंद्र सिंह ने बताया कि गेहूं की थ्रेसरिंग के बाद नया भूसा आया है। इसे खाकर गाय बीमार हो रही हैं। बीमार गायों का इलाज किया जा रहा है। बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि गाय की मौत की जानकारी नहीं है। जल्द ही निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed