{"_id":"58adeef34f1c1b0953b256d3","slug":"one-booth-several-parties-in-up-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बूथ कई यूथ संग पार्टियां मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बूथ कई यूथ संग पार्टियां मैदान में
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 23 Feb 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव की रणभूमि में राजनीतिक पार्टियों ने हर बूथ पर युवाओं की फौज खड़ी की है। सपा ने हर बूथ पर इक्कीस तथा भाजपा ने बीस युवाओं की तैनाती की है। कांग्रेस ने बूथों पर पांच युवा तैनात किए हैं।
भाजपा ने चुनावी फतह को लेकर बूथ समितियां सक्रिय कर दी हैं। जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई ने बताया कि जिले में 1918 बूथ हैं। प्रत्येक बूथ में 20 युवा लगाए गए हैं। जिले में करीब 38 हजार युवाओं के पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में वोटरों को घरों से निकाल मतदान कराने का कहा गया है। सपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि जिले के 1918 बूथों पर 21 यूथ लगाए गए हैं।
मतदान शुरू होने से पहले कमेटियां अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह अनिल ने बताया कि सपा के साथ सभी विधान सभा के बूथों में यूथ लगाए गए हैं। प्रत्येक बूथ में पांच लोग मुस्तैद होंगे। मतदान में किसी प्रकार की समस्या व गड़बड़ी की सूचना पार्टी के पदाधिकारियों के मोबाइल पर देेंगे। इनके अलावा बस्ता लगाने की जिम्मेदारी भी युवाओं को दी गई है। बसपा जिलाध्यक्ष सीताराम गौतम ने बताया कि हर बूथ पर पांच यूथ का खाका बना है। सभी को जिम्मेदारी बांटकर सबसे पहले मतदान कराने को कहा गया है।