फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   One and a half dozen vendors were caught selling food items illegally

Kanpur News: अवैध ढंग से खानपान सामग्री बेचते डेढ़ दर्जन वेंडर दबोचे गए

Thu, 06 Mar 2025 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
One and a half dozen vendors were caught selling food items illegally
कानपुर। सेंट्रल स्टेशन व ट्रेनों में बुधवार को अवैध ढंग से खानपान सामग्री बेचते करीब डेढ़ दर्जन वेंडर पकड़े गए। इनके पास मेडिकल व लाइसेंस नहीं मिला। रेलवे सुरक्षा बल ने होली के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाया है।
विज्ञापन

आरपीएफ पोस्ट के निरीक्षक बीपी सिंह ने बताया कि सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म-1 से 10 तक हर आने-जाने वाली ट्रेन की जांच की गई। ट्रेनों व प्लेटफार्म पर डेढ़ दर्जन अवैध ढंग से खानपान सामग्री बेचने वाले वेंडर दबोचे गए। इनमें कुछ ने शराब आपूर्ति की बात स्वीकारी है। जीआरपी के साथ मिलकर जाल बिछाया गया है, जिससे ट्रेनों में शराब की खेप भेजने वालों को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन


इस दौरान छह लोगों को सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करते और चार लोगों को गंदगी फैलाते पकड़ा गया। इनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है। बता दें कि इससे पहले नई दिल्ली क्लोन स्पेशल, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, दरभंगा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में शराब बरामद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed