फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One accused of Yuvraj murder case injured in Encounter, admitted to hospital, four minor accused also arrested

Hardoi: युवराज हत्याकांड का एक आरोपी पुलिस की गोली से घायल, अस्पताल में भर्ती…चार नाबालिग आरोपी भी पकड़े गए

Fri, 31 May 2024 10:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 31 May 2024 10:45 PM IST
सार

Hardoi News: पाली थाना क्षेत्र में किशोर ने 12वीं के छात्र युवराज सिंह को तमंचे से गोली मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई थी। इसको लेकर शुक्रवार सुबह युवकों की भीड़ ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी समेत चार नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
One accused of Yuvraj murder case injured in Encounter, admitted to hospital, four minor accused also arrested
हरदोई का युवराज हत्याकांड - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के युवराज हत्याकांड में शामिल एक शख्स मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से हत्या में शामिल रहे चार नाबालिगों को भी पकड़ लिया है। पाली थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी युवराज सिंह की बृहस्पतिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन

इससे आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को पाली कस्बे में जमकर हंगामा किया था। भीड़ हत्यारोपियों के एनकाउंटर और मकान पर बुलडोजर चलवाने की मांग कर रही थी। इस सबके बीच पुलिस हत्या में नामजद तीन नाबालिगों को पकड़ने की कवायद में लगी थी और घटना की विवेचना भी कर रही थी।

विज्ञापन

कामरान ने तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया
इसी बीच एसओजी और पाली पुलिस को जानकारी मिली कि घटना में शामिल रहे नाबालिग अपने साथी कामरान (22) के साथ पाली-सांडी खेड़ा मार्ग पर बाइकों से जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस से घिरा देख कामरान ने तमंचे से पुलिस टीम पर ही फायर कर दिया।

दाहिनें पैर में गोली लगी, जिला अस्पताल रेफर
जवाबी फायरिंग में कामरान के दाहिनें पैर में गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच मुठभेड़ की जानकारी पर पाली थाने में मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह मौके पर पहुंच गए। घायल को सीएचसी सवायजपुर लाया गया और यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन



चार नाबालिग आरोपियों को भी पुलिस ने पकड़ लिया
एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि घटना में एफआईआर में तीन किशोर नामजद थे। जांच के दौरान एक और किशोर व कामरान के भी घटना में शामिल होने का पता चला था। इनको पकड़ने की कोशिश की जा रही थी और तभी मुठभेड़ हो गई। घटना में शामिल रहे चार नाबालिग आरोपियों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed