{"_id":"69d01ac02814ce03000f3041","slug":"one-accused-of-kidnapping-arrested-kanpur-news-c-220-1-akb1007-140768-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अपहरण करने के एक आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अपहरण करने के एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Sat, 04 Apr 2026 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। सट्टी थाना क्षेत्र के कथरी स्थित मां कात्यायनी देवी मंदिर में दर्शन करने आए युवक को कार सवार चार बदमाश अगवा कर ले गए थे। सिकंदरा के पटेल चौक के पास युवक के शोर मचाने पर बदमाश उसे कार से फेंक कर भाग निकले थे। पुलिस ने मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।
सीओ भोगनीपुर संजय वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सट्टी थानाध्यक्ष कालीचरण कुशवाहा ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को सट्टी गैस एजेंसी के पास छापा मारा। टीम ने यहां से राजपुर थाना क्षेत्र के खरतला निवासी मोनू उर्फ नत्थू को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में मोनू ने बताया कि वह जालौन के कालपी थाना क्षेत्र के देवकली निवासी हरिओम से परिचित था। विवाद के चलते उसे सबक सिखाने को लेकर उन लोगों ने हरिओम का अपहरण किया था। घटना के बाद पुलिस उनके पीछे पड़ी हुई थी। इसके चलते वह बाहर भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
बता दें कि हरिओम ने मंगलवार को सट्टी थाना में तहरीर दी। बताया कि वह हरिद्वार में पानी पूरी का कारोबार करता है। कुछ दिन पर पहले वह हरिद्वार से घर लौटा था। बुधवार को वह कथरी स्थित मां कात्यायनी देवी के मंदिर में दर्शन करने के लिए आया था। दर्शन के बाद मंदिर के गेट के पास खरतला निवासी मोनू उसके साथी अजीत व रवि और एक कार चालक ने जबरदस्ती अपनी कार में बैठा लिया। आरोपी उसे अगवा कर सिकंदरा ले गए। पटेल चौक के पास शोर मचाने पर आरोपी उसे कार से फेंक कर भाग निकले थे। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से उसको जेल भेजा गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं, जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।