फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   One accused of firing at Maggi Point surrenders

Kanpur News: मैगी प्वाइंट पर फायरिंग के एक आरोपी ने किया सरेंडर

Sun, 30 Nov 2025 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
One accused of firing at Maggi Point surrenders
कानपुर। बर्रा और जूही थाना क्षेत्रों में लगातार फायरिंग और अन्य गंभीर वारदातों में वांछित चल रहा हिस्ट्रीशीटर अमन वर्मा आखिरकार शनिवार को चुपचाप कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट पहुंचने और सरेंडर करने की भनक तक पुलिस को नहीं लगी। पुलिस पिछले कई दिनों से उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।
विज्ञापन


15 नवंबर की रात जूही कलां स्थित वीरा मैगी प्वाइंट पर हुई फायरिंग, एक बुजुर्ग पर कार चढ़ाने की कोशिश और 16 नवंबर को बर्रा के दामोदरनगर स्थित वरदान गैलेक्सी गेस्ट हाउस के बाहर पुलिस पर की गई फायरिंग जैसे मामलों का मुख्य आरोपी अमन वर्मा ही था। बढ़ते पुलिस दबाव के चलते उसने बर्रा में दर्ज एक पुराने जानलेवा हमले के मामले में गुपचुप रूप से सरेंडर करना बेहतर समझा। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी के मुताबिक, अमन वर्मा पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है और सोमवार को अदालत में रिमांड अर्जी दाखिल की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed