फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   One accused arrested for stealing railway signal cables.

Kanpur News: रेलवे सिग्नल के तार चोरी करने का एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2026 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 19 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested for stealing railway signal cables.
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के रसूलपुर-गोगूमऊ रेलवे स्टेशन के पास से दो दिन पूर्व हुई रेलवे सिग्नल केबिल के चोरी के मामले में गजनेर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1450 मीटर केबल, एक रिंच और घटना में प्रयुक्त पिकअप बरामद की गई है। पूछताछ में पांच अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रेलवे कर्मी सतेंद्र सिंह निवासी 49 मोहल्ला हरवंश बिहार थाना मिसरोड जिला भोपाल मध्यप्रदेश ने 17 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि गोगूमऊ रेलवे के गेट नंबर 227 के पास से करीब 2000 मीटर सिग्नल केबल चोरी हो गए है। इस पर पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि चोरी के मामले में पुलिस सुरागरसी कर रही थी। इस बीच जानकारी मिली कि बृहस्पतिवार रात को रायपुर-गजनेर मार्ग से सरवनखेड़ा तिराहे के पास से एक युवक पिकअप के साथ चोरी के तार लिए खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोहित कश्यप निवासी नौरैया खेड़ा, कानपुर नगर को पिकअप समेत पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 15-16 सितंबर की रात उसने अपने साथियों के साथ गोगूमऊ क्रॉसिंग के पास से रेलवे की केबल चोरी की थी। चोरी की केबल का कुछ हिस्सा सुनसान स्थान पर छिपा दिया गया था। इसके बाद बृहस्पतिवार की रात वह साथियों के साथ केबल बेचने के लिए कानपुर जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को देखकर उसके साथी पिकअप छोड़कर भाग गए। हाथ में चोट होने के कारण ववह भाग नहीं सका। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 1450 मीटर केबल बरामद की। थानाध्यक्ष ने बताया कि मोहित ने पूछताछ में साथी पुष्पेंद्र उर्फ छोटू, राजकुमार, सिकंदर, दिनेश और दिनेश के साथ चोरी करने की जानकारी दी है। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed