फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   on this 15th owaisi come to kanpur for rally

15 को कानपुर में गरजेंगे ओवैसी

Sun, 12 Feb 2017 11:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 12 Feb 2017 11:40 PM IST
सार

- प्रशासन ने दी अनुमति, शाम पांच से दस बजे तक जनसभा की अनुमति

विज्ञापन
on this 15th owaisi come to kanpur for rally
असदउद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो)

विस्तार

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी की 15 फरवरी को जीआईसी ग्राउंड में प्रस्तावित जनसभा को प्रशासन ने हरी झंडी दे दी है। इसके साथ ही पार्टी के नेताओं ने उनके कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दीं। सभी को जिम्मेदारी बांट दी गई है। शाम छह से सात बजे के बीच ओवैसी जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


जीआईसी ग्राउंड के लिए पार्टी की जिला इकाई ने डीआईओएस, जीआईसी प्रिंसिपल और संबंधित थाने की सहमति के बाद एसीएम तृतीय को पत्र दिया था। इस पर अनुमति प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि पार्टी का दावा है कि इसके लिए उनसे कोई किराया नहीं वसूला जाएगा। एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अतीक ने बताया कि पार्टी प्रमुख की जनसभा शहर के इकलौते आर्य नगर प्रत्याशी हाजी रबीउल्ला मंसूरी के समर्थन में होगी। हैदराबाद से आए नसीरुद्दीन और अबू तल्हा अमजद ने शहर में उनके कार्यक्रम की कमान संभाल ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed