फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   On the third day, the family agreed and performed the last rites after receiving compensation.

Kanpur News: तीसरे दिन माने परिजन, मुआवजा मिलने पर किया अंतिम संस्कार

Fri, 20 Mar 2026 02:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 20 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
On the third day, the family agreed and performed the last rites after receiving compensation.
कानपुर देहात। शिवली थाना क्षेत्र के नहेड़ी में भेड़ चराने गए लापता युवक का रिंद नदी में शव मिला था। पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोगों ने हत्या किए जाने का आरोप लगा मुआवजा की मांग कर अंतिम संस्कार नहीं किया। गुरुवार को पूर्व सांसद व तहसीलदार ने पहुंच कर परिजनों को समझाया। मुआवजा मिलने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

नहेड़ी निवासी श्याम लाल (26) पुत्र शिव प्रसाद रविवार को भेड़ चराने रिंद नदी किनारे गया था। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिवार के लोग पहले उसके नदी में डूबने की आशंका जताई। इधर जब मंगलवार सुबह शव नदी से बरामद हुआ तो हत्या का आरोप लगाने लगे। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो मामले में कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर अंतिम संस्कार नहीं किया। तीसरे दिन गुरुवार को शव का अंतिम संस्कार न होने की जानकारी पर पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी पहुंचे, उन्होंने परिवार के लोगों से बात की।
विज्ञापन

इस बीच मैथा तहसीलदार सुनील कुमार व राजस्व टीम, पुलिस के साथ जा पहुंचे। सभी अधिकारियों ने परिवार के लोगों को समझा कर अंतिम संस्कार के लिए राजी कराया। साथ ही मामले में जांच कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने गांव के बाहर अंतिम संस्कार किया। तहसीलदार ने बताया कि दैवीय आपदा के तहत पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये मृतक के पिता शिव प्रसाद के खाते में ट्रांसफर कराए गए हैं। साथ ही किसान दुर्घटना के तहत एक लाख रुपये दिलाने का आश्वासन दिया। पूर्व सांसद ने बताया कि पीड़ित परिवार को पट्टा भी दिलाया जाएगा। शिवली थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed