फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   On the second day of the TGT exam, 1038 students left the exam.

Kanpur News: टीजीटी परीक्षा के दूसरे दिन 1038 ने छोड़ी परीक्षा

Fri, 05 Jun 2026 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 05 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
On the second day of the TGT exam, 1038 students left the exam.
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा बृहस्पतिवार को जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। पहली पाली में हुई जीव विज्ञान की परीक्षा में 648 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली में तीन केंद्रों पर हुई संस्कृत की परीक्षा 390 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी।
विज्ञापन

अकबरपुर इंटर कॉलेज, आरपीएस इंटर कॉलेज रूर, विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पुखरायां में दोनों पालियों में परीक्षा हुई। जबकि दयानंद ग्राम औद्योगिक इंटर कॉलेज बाढ़ापुर में सिर्फ प्रथम पाली में परीक्षा करवाई गई। परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों के गेट पर ही प्रवेश पत्र जांचे गए। साथ ही स्क्रीनिंग कराई गई। इसके बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी गई। गेट के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। जबकि कक्ष निरीक्षक कक्षों में सतर्क रहे। अतिरिक्त सचल दल ने भी केंद्रों का निरीक्षण किया। सीसीटीवी से निगरानी की गई। जीव विज्ञान की परीक्षा में अभ्यर्थियों को वनस्पति विज्ञान के प्रश्नों ने उलझाया। वहीं दूसरी पाली में हुई संस्कृत की परीक्षा में अभ्यर्थियों को हलंत और विसर्ग के प्रश्नों ने परेशान किया। हालांकि निगेटिव मार्किंग न होने के चलते अभ्यर्थियों ने सभी 125 प्रश्नों को हल किया। प्रथम पाली में जीव विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 1394 में 746 अभ्यर्थियों उपस्थित रहे। जबकि 648 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जबकि द्वितीय पाली में 901 में से 511 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 390 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल पंजीकृत 2295 अभ्यर्थियों में से 1038 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जबकि 1257 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है।
विज्ञापन

................
गर्मी से जूझते रहे अभिभावक

परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों के साथ आए अभिभावकों को भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर में तेज धूप और उमस के कारण लोग छांव की तलाश करते नजर आए। कई परिजन दुकानों और प्रतिष्ठानों के बाहर बने शेड के नीचे बैठकर परीक्षार्थियों के बाहर आने का इंतजार करते रहे। कुछ लोग पानी और शीतल पेय का सहारा लेकर गर्मी से राहत पाने का प्रयास करते दिखे। केंद्रों के आसपास पूरे समय चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed