फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   On the orders of the court, the revenue team demolished the illegal part of the house, allegations of robbery

Kanpur News: कोर्ट के आदेश पर राजस्व टीम ने मकान का अवैध हिस्सा गिराया, लूट का आरोप

Tue, 22 Apr 2025 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
On the orders of the court, the revenue team demolished the illegal part of the house, allegations of robbery
कानपुर। बिधनू के रमईपुर में तीन फरवरी को उच्च न्यायालय के आदेश पर राजस्व टीम ने पुलिस फोर्स के साथ रास्ते में बने मकान के अवैध हिस्से को गिरवा दिया। दो महीने बाद सोमवार को 65 वर्षीय वृद्धा ने डीसीपी साउथ कार्यालय पहुंचकर राजस्व टीम, पुलिस और पड़ोसियों पर जबरन मकान गिराने के साथ ही लूट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


रमईपुर निवासी 65 वर्षीय लौंगश्री का कस्बे की घनी आबादी में बने मकान के आगे का हिस्सा रास्ते पर बना हुआ था जिससे रास्ता सकरा हो गया था। गाड़ियों के निकलने में दिक्कत होती थी। पड़ोसियों ने पहले अधिकारियों से शिकायत कर अवैध निर्माण हटवाने का प्रयास किया। समाधान न निकलने पर वर्ष 2024 में उच्च न्यायालय में वाद दाखिल किया। उच्च न्यायालय ने राजस्व विभाग की रिपोर्ट के आधार पर 26 अप्रैल 2024 को अवैध निर्माण गिराने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन

नोटिस देने के बाद तीन फरवरी को नायाब तहसीलदार भव्या उपाध्याय व अन्य ने पुलिस फोर्स के साथ जेसीबी से मकान के अवैध निर्माण गिरा दिया। दो माह बाद सोमवार को वृद्धा लौंगश्री ने एडीसीपी महेश कुमार से शिकायत कर टीम पर मकान गिराने का आरोप लगाया। इसके साथ ही रेखा, शालू, नेहा, विनय, गुड्डी, राधा,पुष्पा, सोनू समेत एक दर्जन पड़ोसियों पर मोबाइल व गले की चेन छीनने का आरोप लगाया है। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed