फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उपचुनाव: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सपा बसपा कांग्रेस और भाजपा ने किया शक्ति प्रदर्शन

Sun, 20 Oct 2019 02:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 20 Oct 2019 02:53 AM IST
विज्ञापन
On the last day of campaigning, SP BSP Congress and BJP demonstrated their strength
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा ने किया शक्ति प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर में गोविंदनगर उप चुनाव के प्रचार का आखिरी दिन राजनीतिक दलों ने जुलूस निकालकर ताकत दिखाई। शाम पांच बजे प्रचार अभियान समाप्त हुआ। सभी राजनीतिक दलों ने अखिरी दिन अपने चुनावी अभियान को धार दी। भाजपा ने रथ यात्रा निकाली। बसपा ने जुलूस संग जनसभा की तो सपा और कांग्रेस ने भी अपना शक्ति प्रदर्शन किया।
On the last day of campaigning, SP BSP Congress and BJP demonstrated their strength
सपा प्रत्याशी सम्राट विकास - फोटो : अमर उजाला
सपा ने भी जुलूस निकाला। भाजपा के चुनाव प्रभारी और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने बताया कि शनिवार को सुबह 10 बजे से शास्त्री नगर के केंद्रीय कार्यालय से जुलूस शुरू होकर काली मठिया के रास्ते विभिन्न स्थानों से होते हुए रामलला मंदिर तक गया।
 
On the last day of campaigning, SP BSP Congress and BJP demonstrated their strength
कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
इसमें कई मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके लिए 11 रथ तैयार किया गया था। वहीं, बसपा प्रत्याशी देवी प्रसाद तिवारी का जुसूल सुबह 11 बजे से गुजैनी टेंपो स्टैंड से शुरू होकर मसवानपुर में समाप्त हुआ। तीन बजे से सैयद नगर में पार्टी के सांसद अफजल अंसारी की जनसभा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
On the last day of campaigning, SP BSP Congress and BJP demonstrated their strength
भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी का धूमधाम से निकला जुलूस - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह सपा प्रत्याशी सम्राट विकास यादव ने भी विधानसभा क्षेत्र में जुलूस निकाला। गोविंदनगर विधानसभा के उपचुनाव का प्रचार खत्म होने से पहले कांग्रेसियों ने पूरी ताकत झोंक दी। शनिवार को चुनाव प्रचार पर रोक से पहले पार्टी प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर का धुआंधार प्रचार किया।
 
विज्ञापन
On the last day of campaigning, SP BSP Congress and BJP demonstrated their strength
करिश्मा ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को कांग्रेसी बर्रा-5 स्थित पाल टावर से सुबह 11 बजे वाहन जुलूस शुरु किया। चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद घर-घर प्रचार की रणनीति बनाई गई है। इसके लिए टीमें भी बना दी गई हैं। शुक्रवार को करिश्मा के समर्थन में अधिवक्ताओं ने काकादेव स्थित गेस्ट हाउस में सम्मेलन किया था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed