फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   on the insistence of marrying the lover, the commotion of the married woman in Hamirpur

दो शादी करेंगे हम...युवती की जिद: प्रेमी से विवाह करने को लेकर हंगामा, कुर्सियां पटकीं और मोबाइल तोड़ा

Tue, 28 Mar 2023 07:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 28 Mar 2023 07:45 PM IST
सार

राठ कोतवाली में प्रेमी से शादी की जिद पर एक युवती ने जमकर हंगामा किया। उसकी पहले ही शादी हो चुकी है, लेकिन प्रेमी से भी शादी करना चाहती है। उसने कोतवाली में कुर्सियां पटकीं और मोबाइल तोड़ दिया।  

विज्ञापन
on the insistence of marrying the lover, the commotion of the married woman in Hamirpur
कोतवाली में हंगामा करतीं काजल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में प्रेमी से शादी की अर्जी लेकर कोतवाली पहुंची विवाहिता ने सीओ के सामने जमकर हंगामा किया। कुर्सियां पटकते हुए अपना मोबाइल भी तोड़ दिया। उसे काबू में करने के लिए महिला पुलिसकर्मी लोटपोट हो गईं।

विज्ञापन

किसी तरह महिला को काबू में कर परिजनों के हवाले किया। मंगलवार दोपहर सीओ पीके सिंह असलहा फैक्टरी से संबंधित प्रेसवार्ता करने के लिए कोतवाली में थे। प्रेसवार्ता शुरू होती इससे पहले बसेला गांव निवासी अनिल शर्मा की पत्नी काजल शर्मा कोतवाली पहुंचीं।
विज्ञापन

काजल ने बताया 18 फरवरी 2022 को उसकी शादी हुई थी। अब वह अपने प्रेमी गुड्डू के साथ जाना चाहतीं हैं। सीओ महिला को समझा रहे थे, तभी वह अचानक उत्तेजित हो गईं। जमकर शोरशराबा करते हुए कुर्सियां पटकने लगीं। जमीन पर हाथ मारने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कांस्टेबलों को आया पसीना
यह देख वहां मौजूद दो महिला कांस्टेबलों ने उसे काबू करने का प्रयास किया। महिला इतनी उग्र थी कि एक कांस्टेबल को लेकर जमीन पर गिर गई। जमीन पर मोबाइल पटक कर तोड़ दिया। महिला कांस्टेबल किसी तरह उसे पकड़ केबिन में ले गईं।

सीओ बोले- उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं
यहां समझा बुझा कर उसको शांत किया। सीओ ने कहा महिला की हरकतें देख कर लगता है, उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उसे मायके और ससुराल पक्ष की सुपुर्दगी में दे दिया है। साथ ही, परिजनों को डॉक्टर को दिखवाने को भी कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed