फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   On the complaint of teacher, Anti Corruption team caught the Babu of BSA office taking bribe

जालौन: रिश्वत लेते धरा गया बीएसए दफ्तर का बाबू, शिक्षक की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

Tue, 27 Jul 2021 06:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 27 Jul 2021 06:32 PM IST
सार

सीओ सिटी संतोष कुमार का कहना है कि अभी मामले की लिखापढ़ी की जा रही है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
On the complaint of teacher, Anti Corruption team caught the Babu of BSA office taking bribe
आरोपी बाबू विनय कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले के उरई में बेसिक शिक्षा अधिकारी दफ्तर में कार्यरत लेखा विभाग के वरिष्ठ बाबू को झांसी से आई एंटी करप्शन की टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने कुठौंद ब्लाक में कार्यरत शिक्षक की शिकायत पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन


टीम बाबू को लेकर कोतवाली आ गई है। सीओ सिटी संतोष कुमार का कहना है कि अभी मामले की लिखापढ़ी की जा रही है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कुठौंद ब्लाक के भदेख गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत औरैया निवासी सहायक अध्यापक ओमजी राणा ने एंटी करप्शन टीम से दफ्तर के लेखा विभाग के वरिष्ठ बाबू विनय कुमार राना की शिकायत की थी।
विज्ञापन


आरोप है कि ओमजी के वर्ष 2020-21 के एरियर का भुगतान होना था, जिसके लिए लेखा विभाग के उक्त बाबू ने ओमजी से 15 हजार रुपये की मांग की थी। ओम के मुताबिक काम कराने की पूरी बात 12 हजार रुपये में तय हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें दो हजार रुपये वह एडवांस में दे चुका था। बाकी के 10 हजार रुपये देने के लिए वह मंगलवार को एंटी करप्शन की टीम के साथ बीएसए दफ्तर पहुंचा। सहायक अध्यापक ने बाबू को फोन किया तो उसने दफ्तर के बाहर ही पानी की टंकी के नीचे बुलाया।

इसके बाद दोपहर साढ़े तीन बजे के आसपास जैसे ही सहायक अध्यापक ने दो-दो हजार के पांच नोट बाबू विनय के हाथ में दिए। वैसे ही एंटी करप्शन की टीम ने उसे धर दबोचा। टीम की कार्रवाई से पूरे बीएसए दफ्तर में हड़कंप मच गया।

टीम के अधिकारी प्रेमकुमार, सुरेंद्र कुमार यादव, अंबरीष कुमार आदि विनय को लेकर तत्काल कोतवाली आ गए। कोतवाली में आरोपी बाबू को छोड़ने के बाद टीम दोबारा बीएसए दफ्तर पहुंची और बाबू के कमरे की फाइलों की भी जांच पड़ताल की। टीम प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी बाबू के खिलाफ विभागीय कार्रवाई तो होगी ही, फिलहाल उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए लिखापढ़ी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed