फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   on rape charges inspector was held

महिला से दुष्कर्म में दरोगा लाइन हाजिर

Thu, 29 Jul 2021 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
on rape charges inspector was held
फर्रुखाबाद। महिला से दुष्कर्म के मामले में आरोपी दरोगा को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। दो दिन पहले फतेहगढ़ कोतवाली में दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

जनपद लखीमपुर खीरी निवासी महिला ने फतेहगढ़ कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाया कि शहर कोतवाली में तैनात दरोगा जितेंद्र कुमार शुक्ला ने 2005 में उससे शादी की। इसके बाद उसके तीन बच्चे हुए। कुछ दिनों बाद पता चला कि दरोगा जितेंद्र कुमार शुक्ला की पहले शादी हो चुकी है। तब वह सिपाही थे। पीड़िता ने बताया कि अब दरोगा छह माह के अंदर सेवानिवृत्त होने वाले हैं। विभाग से प्रपत्रों में पत्नी व परिवार के लोगों के नाम मांगे गए।
विज्ञापन

दरोगा ने पहली पत्नी का नाम रिकार्ड में दर्ज कराकर उसको ही पेंशन का हकदार बताया है। इस पर दूसरी पत्नी ने तीन बच्चों का हवाला देकर दरोगा से गुहार लगाई। इस पर दरोगा ने बच्चों को जान से मारने की धमकी दी थी। डीजीपी से की शिकायत में दुष्कर्म का आरोप लगाया। एसपी के आदेश पर सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा ने जांच के बाद फतेहगढ़ कोतवाल को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिए। मुकदमा दर्ज होने के बाद एसपी ने दरोगा जितेंद्र कुमार शुक्ला को शहर कोतवाली से लाइन हाजिर कर दिया है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed