फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   On Khajanchi birthday Akhilesh called his family and celebrated

अखिलेश का 'खजांची' प्रेम, फोन करके बुलवाया परिवार को फिर कटा केक

Sun, 03 Dec 2017 08:59 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 03 Dec 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
On Khajanchi birthday Akhilesh called his family and celebrated
सैफई में खजांची का जन्मदिन मनाते ग्रामीण
नोटबंदी के दौरान बैंक की लाइन में जन्मे खजांची नाथ शनिवार को एक साल का हो गया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूरे परिवार समेत खजांची को सैफई बुलाकर उसका जन्मदिन मनाया। वहीं, पूर्व चेयरमैन ने खजांची के गांव पहुंचकर केक कटवाया। 
विज्ञापन






 

2 दिसंबर 2016 को हुआ था खचांजी का जन्म

On Khajanchi birthday Akhilesh called his family and celebrated
नोटबंदी के दौरान हुआ था खजांची का जन्म
सरदारपुर जोगी डेरा गांव निवासी सर्वेशा ने नोटबंदी के दौरान 2 दिसंबर 2016 को खचांजी को जन्म दिया था। सर्वेशा प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त लेने के लिए कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की लाइन में खड़ी थी। उसी दौरान उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। जब तक लाइन में लगे लोग कुछ समझ पाते सर्वेशा की कोख से खजांची का जन्म हो गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

वह खजांची को नहीं भूले और जन्मदिन पर बुलाया पूरा परिवार

On Khajanchi birthday Akhilesh called his family and celebrated
जन्मदिन पर बुलाया पूरा परिवार
इस बात की जानकारी तत्कालीन मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हुई तो उन्होंने खजांची की परवरिश के लिए लखनऊ बुलाकर सर्वेशा को दो लाख चेक दी थी, लेकिन इसके बाद भी वह खजांची को नहीं भूले। उसके पहले जन्मदिन मनाने को लेकर 29 नवंबर उन्होंने अनंतपुर धौकल गांव के पूर्व प्रधान पति नीरू सिंह को फोन करके खजांची को पूरे परिवार समेत सैफई भेजने को कहा।

नीरू ने बताया कि खजांची और उसके परिवार वालों का मेडिकल कराया गया। इसके बाद शनिवार को सैफई में धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान अखिलेश यादव ने खजांची और उसकी मां से मुलाकात की। इधर, पूर्व चेयरमैन राज कुमार यादव ने ग्रामीणों की मौजूदगी में बच्ची शिवानी से केक कटवाकर खजांची का जन्मदिन मनाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed