फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Omprakash Rajbhar reached Etawah, gave a big statement

ओमप्रकाश राजभर बोले: फायदेमंद है हमारा चुनावी साथ, मायावती अखिलेश के मिलने से जीत जाएंगे 75 से अधिक सीट

Tue, 27 Jun 2023 11:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 27 Jun 2023 11:21 PM IST
सार

भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर इटावा जिले पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि मायावती, सोनिया गांधी, अखिलेश यादव, जयंत, नीतीश और राजभर यह सब लोग इकट्ठा हो जाएं तो कहीं भी समर्थन मांगने की जरूरत नहीं।

विज्ञापन
Omprakash Rajbhar reached Etawah, gave a big statement
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हम जिसके साथ खड़े होते हैं, चुनाव में वह अच्छी स्थिति में होता है। हमारी दिली इच्छा है कि मायावती, सोनिया गांधी, अखिलेश यादव, जयंत, नीतीश और राजभर यह सब लोग इकट्ठा हो जाएं तो कहीं भी समर्थन मांगने की जरूरत नहीं। उत्तर प्रदेश में 75 से अधिक सीट जीत जाएंगे। जो सपना दिल्ली का है, वह साकार होगा।

विज्ञापन


यह बात भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को भरथना चौराहा स्थित एक मैरिज होम में पत्रकारों से बात करते हुए कही। वह एक शादी समारोह में आए थे। कहा कि जब हमने भाजपा से गठबंधन किया तो 325 सीट जीतें। पूर्वांचल में धुंआदार जीत हुई। जब हमने भाजपा को छोड़ा तो वह 264 पर रह गई। जब सपा में गया तो सपा की सीटें 47 से 125 पहुंच गईं। जबकि कई जिलों में भाजपा का खाता तक नहीं खुला था। हमारी इस बात को लेकर चर्चा बनी रहती है।

विज्ञापन

हमारी भाजपा के किसी बड़े नेता के साथ किसी भी प्रकार की कोई बात नहीं है। विधायक दल के नेता होने के नाते भाजपा के लोगों से बातचीत होती रहती है। आजमगढ़ से शिवपाल सिंह यादव के लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर राजभर ने कहा कि लोकतंत्र है, कोई भी कहीं से चुनाव लड़ सकता है। समर्थन मांगने के सवाल पर राजभर ने कहा कि जब कोई समर्थन मांगेगा तब देंगे। जातिवाद जनगणना के सवाल पर कहा कि वह 20 साल से जातिवाद जनगणना कराने की बात कह रहे हैं। आज कांग्रेस और समाजवादी पार्टी भी बोल रही है। नीतीश कुमार भी इसका समर्थन कर रहे हैं। अब तमाम दल जातिगत जनगणना की बात कह रहे हैं। जातिगत जनगणना कराने में क्या परेशानी। इसमें तो कोई परिवादवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed