फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Omkareshwar's Yash-Harshit wins state-level children's science exhibition

Kanpur News: राज्यस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में ओंकारेश्वर के यश-हर्षित विजेता

Sat, 20 Dec 2025 02:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Omkareshwar's Yash-Harshit wins state-level children's science exhibition
कानपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से आयोजित 53वीं राज्यस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज जवाहरनगर के विद्यार्थियों ने नाम रोशन किया।
विज्ञापन


जूनियर क्रियाकारी वर्ग में हरित ऊर्जा उप विषय में यश द्विवेदी और सीनियर वर्ग में हर्षित पटेल ने प्रथम स्थान पाया। इसके अलावा जूनियर क्रियाकारी वर्ग में अनंत कुमार ने कचरा प्रबंधन में द्वितीय स्थान तथा जूनियर स्थिर वर्ग में तेजस्व शुक्ला ने मनोरंजन गणितीय मॉडलिंग में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनी पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज वाराणसी में हुई, जिसका मुख्य विषय विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के स्टेम रहा। इसमें प्रदेश के 18 मंडलों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें कानपुर मंडल से 21 छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान प्रयागराज के निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने यह उपलब्धि विज्ञान प्रभारी एवं उप प्रधानाचार्या आकांक्षा जौहरी के मार्गदर्शन में हासिल की।


इस पर ओंकारेश्वर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वरिष्ठ संरक्षक डॉ. अंगद सिंह, डॉ. पूजा अवस्थी, प्रधानाचार्य राममिलन सिंह एवं उप प्रधानाचार्या जूनियर विभाग शिवानी सिंह ने विजेता छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed