फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Omicron's threat: Third wave feared, flu corners disappeared from hospitals

ओमिक्रॉन का खतरा: तीसरी लहर की आशंका, अस्पतालों से गायब हो गए फ्लू कॉर्नर

Thu, 23 Dec 2021 12:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 23 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Omicron's threat: Third wave feared, flu corners disappeared from hospitals
ओमीक्रॉन। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय कोविड सुपर मॉडल समिति ने जनवरी (2022) में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जाहिर कर दी है। लेकिन अस्पतालों में कोरोना ओमिक्रॉन वैरिएंट से निपटने की तैयारी और सतर्कता की बात तो दूर कोविड की दूसरी लहर में की गई व्यवस्था भी गायब है।
विज्ञापन


संक्रमितों की पहचान के लिए बनाया गया फ्लू कॉर्नर अब नहीं है। संदिग्ध रोगियों को अलग रखने की व्यवस्था भी गायब है। अस्पतालों में सारे बेडों पर रोगी भर लिए जा रहे हैं। हालांकि शहर में अभी ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं है, फिर भी स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की आशंका जाहिर कर दी है।
विज्ञापन


यह भी कहा जा रहा है कि हो सकता है ओमिक्रॉन संक्रमित पकड़ में नहीं आ पा रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बुनियादी व्यवस्था यह की गई थी कि रोगी जैसे ही अस्पताल में दाखिल हो और लक्षण नजर आएं तो उसकी जांच अलग फ्लू कॉर्नर में की जाए। फिर सैंपल लेकर जांच कराएं तब तक उसे अलग क्षेत्र में रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉजिटिव आने पर संबंधित अस्पताल भेज दें। लेकिन जब कोविड का दर्जा पाने वाले स्वरूपनगर और सिविल लाइंस के अस्पतालों में व्यवस्था देखी तो लापता थी। आम दिनों की तरह रोगी भर्ती किए जा रहे हैं। ऐसी ही स्थिति हैलट में भी है। यहां तीन विशेषज्ञों की कमेटी बनाई गई थी जिन्हें यहां आने वाले रोगी की जांच करके  तय करना था कि कोविड संक्रमित है कि नहीं। यह कमेटी अब निष्क्रिय हो गई है। अगर संक्रमित आ गया तो वह आम रोगियों के बीच ही रखा जाएगा। 

अभी ओमिक्रॉन संक्रमित नहीं मिला है। लेकिन ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से तीन सौ से अधिक लोग आ चुके हैं। ऐसे में आशंका बनी है कि संक्रमित कहीं से आ सकता है। इसके लिए सतर्कता बरतने के अस्पतालों को निर्देश जारी किए गए हैं। नए प्वाइंट पर रैंडम सैंपलिंग भी करा रहे हैं।
डॉ. नैपाल सिंह, सीएमओ 

तीसरी लहर संभावित है। इसका खतरा बना हुआ है। व्यवस्था को एक्टीवेट किया जा रहा है। अगर संक्रमित आए तो इलाज में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
डॉ. संजय काला, प्राचार्य, जीएसवीएम मेडिकल कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed