फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Omicron's threat: 109 more passengers returned from abroad in Kanpur, 23 from Red Zone

ओमिक्रॉन का खतरा: कानपुर में विदेश से 109 यात्री और लौटे, 23 रेड जोन से

Wed, 15 Dec 2021 01:38 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 15 Dec 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Omicron's threat: 109 more passengers returned from abroad in Kanpur, 23 from Red Zone
ओमिक्रॉन वैरिएंट - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में विदेश से 109 यात्री और लौटे हैं। इनमें से 23 ओमिक्रॉन प्रभावित देशों (रेड जोन) से लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने इनसे संपर्क कर सेहत के संबंध में ब्योरा लिया है। साथ ही रैपिड रिस्पांस टीमें उनके घर जाकर जांच करेंगी।
विज्ञापन


मंगलवार को भी बाहर से आए यात्रियों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए। जिन यात्रियों का पता नहीं लग पाया है, उनसे ई-मेल और व्हाट्सएप के जरिये संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि अभी किसी सैंपल की रिपोर्ट ओमिक्रॉन पॉजिटिव नहीं आई है।
विज्ञापन


इसके अलावा कोरोना, जीका और डेंगू की रिपोर्ट शून्य रही। कोरोना से ग्रसित दो लोग होम आइसोलेशन में इलाज से ठीक हो गए हैं। अब शहर में दो कोरोना एक्टिव केस बचे हैं। जीका के भी दो एक्टिव केस हैं। दो गर्भवती महिलाएं जीका पॉजिटिव हैं। बुधवार को 335 स्थानों पर 66 हजार 500 को वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed