{"_id":"61b20a65cb454805502a0530","slug":"omicron-danger-rrt-will-go-to-the-homes-of-all-the-people-coming-from-abroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन का खतरा: विदेश से आने वाले सभी लोगों के घर जाएगी आरआरटी, कंट्रोल रूम से रोज लिया जाएगा मरीजों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन का खतरा: विदेश से आने वाले सभी लोगों के घर जाएगी आरआरटी, कंट्रोल रूम से रोज लिया जाएगा मरीजों का हाल
Thu, 09 Dec 2021 07:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 09 Dec 2021 07:37 PM IST
सार
ओमीक्रॉन कोविड वेरिएंट उन लोगों को अधिक और आसानी से दोबारा संक्रमित कर सकता है जो कोरोना वायरस से पहले संक्रमित हो चुके हैं या पिछले वेरिएंट आने से पहले वैक्सीन ले चुके हैं।
विज्ञापन
डीएम विशाख जी ने किया निरीक्षण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओमिक्रॉन के मद्देनजर विदेश से आने वाले सभी लोगों की सैंपलिंग की जाए। उनके घरों में आरआरटी (रैपिड रिस्पांस टीम) भेजकर निगरानी की जाए। ये निर्देश गुरुवार को डीएम विशाख जी ने नगर निगम मुुख्यालय में स्थित कंट्रोल रूम (इंटीग्रेटेड कॉमन कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) में आयोजित बैठक में दिए।
सभी यात्रियों की होगी सैंपलिंग
डीएम ने आईसीसी का निरीक्षण करने के साथ ही सीडीओ, सीएमओ, कंट्रोल रूम प्रभारी मजिस्ट्रेट, के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह से कहा कि बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट पर कड़ी नजर रखी जाए। विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की सैंपलिंग की जाए। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराया जाए। अपर नगर आयुक्त को सभी वार्डों में गठित निगरानी समितियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए। कंट्रोल रूम से रोज कॉल कर उनका हाल लिया जाए।
बस अड्डा स्थित सैंपलिंग सेंटर का निरीक्षण
डीएम ने झकरकटी बस अड्डे में स्थापित सैंपलिंग एवं स्क्रीनिंग सेंटर पहुंच कर कार्यों की समीक्षा की। बस अड्डे में टीम प्रभारी ने बताया कि तीन टीमें 24 घंटे बाहर से आने वाले लोगों की रैंडम सैंपलिंग कर रही हैं। डीएम ने अन्य राज्यों से आने वाली बसों के कंडक्टरों और सैंपलिंग टीम प्रभारियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए। इस ग्रुप में कंडक्टर बस अड्डे में बस पहुंचने का समय और यात्रियों की संख्या बताएं।