फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Omicron danger: RRT will go to the homes of all the people coming from abroad

ओमिक्रॉन का खतरा: विदेश से आने वाले सभी लोगों के घर जाएगी आरआरटी, कंट्रोल रूम से रोज लिया जाएगा मरीजों का हाल

Thu, 09 Dec 2021 07:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 09 Dec 2021 07:37 PM IST
सार

ओमीक्रॉन कोविड वेरिएंट उन लोगों को अधिक और आसानी से दोबारा संक्रमित कर सकता है जो कोरोना वायरस से पहले संक्रमित हो चुके हैं या पिछले वेरिएंट आने से पहले वैक्सीन ले चुके हैं।

विज्ञापन
Omicron danger: RRT will go to the homes of all the people coming from abroad
डीएम विशाख जी ने किया निरीक्षण - फोटो : amar ujala

विस्तार

ओमिक्रॉन के मद्देनजर विदेश से आने वाले सभी लोगों की सैंपलिंग की जाए। उनके घरों में आरआरटी (रैपिड रिस्पांस टीम) भेजकर निगरानी की जाए। ये निर्देश गुरुवार को डीएम विशाख जी ने नगर निगम मुुख्यालय में स्थित कंट्रोल रूम (इंटीग्रेटेड कॉमन कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) में आयोजित बैठक में दिए। 
विज्ञापन


सभी यात्रियों की होगी सैंपलिंग
डीएम ने आईसीसी का निरीक्षण करने के साथ ही सीडीओ, सीएमओ, कंट्रोल रूम प्रभारी मजिस्ट्रेट, के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह से कहा कि बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट पर कड़ी नजर रखी जाए। विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की सैंपलिंग की जाए। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराया जाए। अपर नगर आयुक्त को सभी वार्डों में गठित निगरानी समितियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए। कंट्रोल रूम से रोज कॉल कर उनका हाल लिया जाए।
विज्ञापन


बस अड्डा स्थित सैंपलिंग सेंटर का निरीक्षण
डीएम ने झकरकटी बस अड्डे में स्थापित सैंपलिंग एवं स्क्रीनिंग सेंटर पहुंच कर कार्यों की समीक्षा की। बस अड्डे में टीम प्रभारी ने बताया कि तीन टीमें 24 घंटे बाहर से आने वाले लोगों की रैंडम सैंपलिंग कर रही हैं। डीएम ने अन्य राज्यों से आने वाली बसों के कंडक्टरों और सैंपलिंग टीम प्रभारियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए। इस ग्रुप में कंडक्टर बस अड्डे में बस पहुंचने का समय और यात्रियों की संख्या बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed