फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Older patients will get vaccinated after front line workers

फ्रंट लाइन वर्करों के बाद पुराने रोगियों को लगेगी वैक्सीन, 55 साल से अधिक आयु के लोगों में कई बीमारियां

Tue, 05 Jan 2021 09:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 05 Jan 2021 09:17 AM IST
विज्ञापन
Older patients will get vaccinated after front line workers
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : Pixabay
कोरोना की वैक्सीन लगाने के लिए फ्रंट लाइन वर्कर के बाद प्राथमिकता पर कोमॉर्बिड (पहले से किसी बीमारी से ग्रसित) रोगी हैं। कोरोना संक्रमण के बाद जान जाने का खतरा इन्हीं रोगियों को रहता है। अभी तक कोरोना संक्रमितों की जो मौत हुई हैं, उनमें 95 फीसदी रोगी कोमॉर्बिड रहे हैं।
विज्ञापन


शहर में इनकी संख्या करीब 15 लाख बताई जा रही है। इनमें 55 साल से अधिक कोमॉर्बिड रोगियों को दो से अधिक बीमारियां हैं। कोरोना संक्रमित रोगियों के डेथ ऑडिट में ज्यादातर को डायबिटीज, हाइपरटेंशन, अस्थमा, दमा, गुर्दा रोग, लिवर रोग, कैंसर आदि रोग रहे हैं।
विज्ञापन


55 साल के ऊपर के जो कोरोना संक्रमित रोगी आए हैं, उनको दो से अधिक बीमारियां रही हैं। लेकिन 70 फीसदी को डायबिटीज और हाइपरटेंशन रहा है। इसके साथ ही किसी के लिवर और किसी के गुर्दे में भी दिक्कत रही है। सरकारी अस्पतालों और निजी चिकित्सकों केे यहां आए रोगियों के आंकड़ों के आकलन के मुताबिक जिले में कोमॉर्बिड रोगियों की संख्या करीब 15 लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें 30 से 40 साल के रोगियों में एक रोग, 41 से 55 साल के रोगियों में दो रोग और इससे अधिक उम्र के लोगों में दो से अधिक रोग हैं। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने शहर के 17 जोन में 60 साल के ऊपर के कोमॉर्बिड रोगियों को चिह्नित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed