फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   old woman was looted in unnao

वृद्धा से बोला टप्पेबाज- 51 बार भगवान झूलेलाल का जाप करो, आखें खोलते ही होश उड़ गए

Sat, 13 Oct 2018 08:13 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 13 Oct 2018 08:13 AM IST
विज्ञापन
old woman was looted in unnao
डेमो पिक
यूपी के उन्नाव जिले में शहर कोतवाली स्थित आवास विकास कॉलोनी में बाइक सवार दो युवक वृद्धा को झांसा देकर झूलेलाल मंदिर ले गए। वहां वृद्धा को आंख बंदकर जाप करने को कहा। वृद्धा जाप करने लगी। उसने जब आंखे खोली तो होश उड़ गए। वृद्धा ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।  
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी के बी ब्लाक निवासी श्रवण राजपाल की लखनऊ में पान मसाला फैक्ट्री है। बृहस्पतिवार को वह फैक्ट्री के काम से लखनऊ गए थे। घर पर उनकी मां सुशीला थी। शाम के वक्त बाइक से दो युवक पहुंचे और वृद्ध सुशीला को बताया कि कानपुर निवासी शकुंतला नाम की एक महिला कैंसर से पीड़ित है। उसका भोपाल के अस्पताल में इलाज हो रहा है।
विज्ञापन


एक बाबा ने बताया है कि अगर किसी वृद्धा के हाथों से झूलेलाल मंदिर में 15 हजार रुपये दान करवाया जाए तो बीमारी दूर हो जाएगी। इस पर सुशीला और वहां मौजूद पड़ोसी प्रकाश फुलवानी उसकी बातों में आ गए। दोनों युवक उन्हें अपने साथ लेकर पास ही स्थित झूलेलाल मंदिर ले गए। एक युवक प्रकाश फुलवानी को मंदिर के बाहर बातों में उलझाए रहा और दूसरा सुशीला के साथ मंदिर में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्धा ने अपने दोनों कंगन उतारकर रखे और रुपये छुआए

old woman was looted in unnao
डेमो पिक
मंदिर में उसने सुशीला को 15 हजार रुपये देते हुए सोने से स्पर्श करने को कहा। वृद्धा ने अपने दोनों कंगन उतारकर रखे और रुपये स्पर्श कराए। युवक ने कंगन एक थैले में रखा और वृद्धा से आंखें बंद कर 51 बार झूलेलाल का जाप करने को कहा। वह जाम करने लगीं, इसी बीच वह युवक बाहर आया और प्रसाद लाने के बहाने दूसरे साथी को बाइक पर बैठाकर चला गया। काफी देर तक सुशीला और प्रकाश फुलवानी दोनों के लौटने का इंतजार करते रहे। दोनों के न लौटने पर उन्हें टप्पेबाजी का अहसास हुआ। शुक्रवार को पीड़िता ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed