{"_id":"5b55e1344f1c1b4b748b691e","slug":"old-woman-s-brutal-murder-in-auraiya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निर्मम हत्याः जमीन पर पड़ा था वृद्धा का शव, उसी की साड़ी से कसा हुआ था गले में फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्मम हत्याः जमीन पर पड़ा था वृद्धा का शव, उसी की साड़ी से कसा हुआ था गले में फंदा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 23 Jul 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच-पड़ताल करती पुलिस, खुली पड़ी अलमारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विधिचंद्र में एक वृद्धा की गला घोटकर हत्या कर दी गई। वृद्धा के देवर की सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर शव जमीन पर पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान व गले में साड़ी का फंदा कसा मिला है। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिंगर प्रिंट एक्पर्ट टीम ने कई स्थानों से फिंगर प्रिंट लिए। मृतक के देवर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला विधिचंद्र निवासी आशा देवी (70) पत्नी स्व.भगवानदास पोरवाल का शव रविवार देर रात पुलिस ने उसके घर से बरामद किया है। इस मामले में मृतका के ग्राम समरथपुर निवासी देवर विनोद कुमार उर्फ बीटू पुत्र स्व.रामाधार ने पुलिस को तहरीर देकर रविवार की देर रात भाभी की हत्या किए जाने का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मोहल्ले के लोगों ने बताया कि वृद्धा शनिवार की दोपहर से लापता थीं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

हत्या से पहले महिला की पिटाई की गई!
रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
एएसपी आरके सक्सेना ने बताया कि मौके पर वृद्धा जमीन पर पड़ी थी। गले में उसी की साड़ी से फंदा कसा हुआ था। पुलिस टीम की जांच पड़ताल में शरीर में कई जगहों पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। इससे यह लगता है कि हत्या से पहले महिला की जमकर पिटाई की गई थी। कमरे में एक तरफ रखी अलमारी खुली थी। जिसके लाकर में रखे स्टील के कई टिफिन में बंद जेवरात व मकान के बैनामा के कागज गायब बताए गए हैं।
उन्होने बताया कि इसके लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर मौके पर फिंगर प्रिंट लिए गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस टीम जांच में लगी हुई है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।