फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   old woman living alone died, neighbours informed police after smelling a foul smell, body sent for post-mortem

Kanpur: अकेले रह रही वृद्धा की मौत, बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 12 Jun 2024 12:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 12 Jun 2024 12:10 PM IST
सार

Kanpur News: नवाबगंज थाना क्षेत्र में घर में अकेले रह रही वृद्धा का सड़ा हुआ शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि कामिनी के बेंगलुरु में रहने वाले भाई को जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
old woman living alone died, neighbours informed police after smelling a foul smell, body sent for post-mortem
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नवाबगंज के विष्णुपुरी में अकेले रहने वाली वृद्धा की घर में कुर्सी पर बैठकर पूजा करते समय मौत हो गई। मंगलवार को घर से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को खबर दी। दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव चार दिन पुराना बताया जा रहा है।

विज्ञापन

विष्णुपुरी में रहने वाली अविवाहित कामिनी गुप्ता उर्फ रानी दीदी (65) घर में अकेली रहती थी। मंगलवार को उनके घर से बदबू आने पर सामने रहने वाले शेखर जायसवाल की पत्नी तनुजा ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा को तनुजा ने बताया कि कामिनी के घर का दरवाजा तीन-चार दिनों से खुला नहीं है।
विज्ञापन

दरवाजा खटखटाने पर कोई हलचल नहीं हुई तो पुलिस ने कामिनी के काकादेव निवासी उनके भतीजे मनीष गुप्ता को मौके पर बुलाया। इसके बाद वीडियोग्राफी कराते हुए लोहे और लकड़ी के दरवाजे को तोड़ा और अंदर दाखिल हुए तो कामिनी गुप्ता मंदिर के सामने कुर्सी पर मृत अवस्था में बैठी हुई थी। देखने से लग रहा था कि उनका शव करीब 3-4 दिन पुराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फोरेंसिक टीम के जांच करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक होने की मौत की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि कामिनी के बेंगलुरु में रहने वाले भाई को जानकारी दे दी गई है। बुधवार तक उनके कानपुर आने की उम्मीद है। उसके आने के बाद और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed