फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   old woman brutally killed in kanpur dehat

वृद्धा के सिर पर लोहे की रॉड मारकर की हत्या, चीख सुनकर बाहर आया परिवार तो दिखी खून से सनी हुई लाश

Fri, 14 Jun 2019 10:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 14 Jun 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
old woman brutally killed in kanpur dehat
घटना की जांच करने घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के राजपुर कस्बे में शुक्रवार को पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने वृद्धा के सिर में लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी। बता दें कि वृद्धा हत्या के मामले में जेल में बंद नाती की पैरवी कर रही थी। इसी रंजिश में उसकी हत्या की गई। मौके पर पहुंचे एसपी ने घटनास्थल का जायजा लेकर परिजनों से पूछताछ की। फील्ड यूनिट टीम ने मौके से खून का नमूना व अन्य साक्ष्य संकलित किए।
विज्ञापन


राजपुर कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास रहने वाले कैलाश विश्नोई ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह बाजार गया था। छोटा भाई विकास औरैया गया था। जबकि घर में पत्नी रमा और मां कमला देवी (75) थीं। पत्नी घर के बाहर सफाई कर रही थी। मौका पाकर रिश्तेदार सुनील विश्नोई पत्नी रीना के साथ घर में घुस गया। उसने घर में नहा रही मां के सिर में लोहे की रॉड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

old woman brutally killed in kanpur dehat
परिजनों से पूछताछ करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
शोर सुनकर रमा अंदर पहुंची तो उक्त लोग फरार हो गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जैसे ही पुलिस पहुंची, इस बीच आरोपी सुनील अपने घर पर ताला लगाकर भागने की कोशिश कर रहा था। तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा। जबकि उसकी पत्नी फरार हो गई। पुलिस को घर के अंदर लहूलुहान हालत में महिला का शव पड़ा मिला।

फोरेंसिक टीम ने मौके से लोहे की रॉड को कब्जे मे लिया। वहीं अन्य साक्ष्य जुटाने की कोशिश की।  घटना की सूचना पर एसपी अनुराग वत्स, एएसपी अनूप कुमार, सीओ आरके मिश्रा मौके पर पहुंचे उन्होंने परिजनों से जानकारी ली। कैलाश ने पुलिस को बताया कि उनके बहनोई विनोद विश्नोई के सगे भाई सुनील के बेटे आकाश की हत्या के आरोप में भांजा शिवम् जेल में बंद है। मां कमला देवी शिवम पैरवी कर रही थीं। इसी कारण सुनील व उसकी पत्नी रीना नाराज थे, जिससे दोनों ने मिलकर मां की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed