फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   old villager says 4g mobile cant handle

फोर जी मुबाइल तौ लरकवा ही चला पई... 

Sat, 24 Dec 2016 12:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 24 Dec 2016 12:01 PM IST
सार


-स्मार्ट फोन पाकर बोले बुजुर्ग किसान, सीखने से ही आता है हुनर 

विज्ञापन
old villager says 4g mobile cant handle
गांव के कम पढ़े-लिखे व बुजुर्ग किसानों ने भी दिखाया उत्साह

विस्तार

कैशलेस ट्रांजेक्शन व ई-बैकिंग से लाभ की जानकारी पर गांव के कम पढ़े-लिखे व बुजुर्ग किसानों ने भी उत्साह दिखाया। शिविर में बैंक अधिकारियों के प्रेरित करने पर गांव के 20 किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड से स्मार्ट फोन हासिल किए। हाथ में वीवो कंपनी का स्मार्ट फोन लेकर 80 वर्षीय ननकऊ बोले, वह पढ़े-लिखे नहीं हैं, लेकिन उनका बेटा शिवमोहन शिक्षित है। वही इसका इस्तेमाल करेगा। 75 वर्षीय रामगोपाल ने अपने बेटे राजेश के हाथों में मोबाइल देकर डिजिटल पेमेंट सीखने की बात कही।
विज्ञापन


गांव के श्रीराम यादव बोले, भैया हम ई फोन का कौनो माजरा नाई जानत हैं, लरिका रामू बाबू ईका चलाई। किसान शिव प्रसाद ने भी बेटे राजेश के लिए स्मार्ट मोबाइल लिए जाने की बात कही। गांव के नन्हें लाल, प्रकाश, दौलत, अवधेश तिवारी, ओम प्रकाश, शिव सिंह, बालकृष्ण व शिव प्रसाद ने भी मौके पर डिजिटल पेमेंट के तरीके सीखे।
विज्ञापन


बोले, धीरे-धीरे स्मार्ट फोन से ऑनलाइन बैंकिंग उन्हें भी आ जाएगी। बैंक के इस कदम से ग्रामीणों में उत्साह दिखा। ग्रामीणों का हौसला बढ़ाने और उन्हें स्मार्ट करने में हर मदद पहुंचाने के लिए बीडीओ अमित सिंह परिहार ने भी पूरा सहयोग देने की बात कही है। इस मौकै पर गांव की दो महिलाओं सहित पांच ग्रामीणों को डेबिड कार्ड भी दिए गए। जिन युवाओं के पास खुद का मोबाइल था उन्होंने भी ई-वॉलेट से पेमेंट आदि की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed