फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   old passenger treatment in garib rath

भई वाह.. गरीब रथ में बीमार यात्री को मिला इलाज

Thu, 10 Nov 2016 07:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 10 Nov 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
old passenger treatment in garib rath
डेमो
भारतीय रेलवे की व्यवस्थाओं को लेकर छीछालेदर तो होती रहती हैं। लेकिन यह मामला रेलवे की तारीफ करने का है। गुरुवार को एक महाशय गरीब रथ में यात्रा कर रहे थे कि अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। इस पर कोच में मौजूद यात्रियों ने तुरंत इसकी जानकारी रेलवे हेल्प लाइन नंबर पर दी। सूचना मिलने पर ट्रेन को इटावा स्टेशन पर रोका गया और फौरन मरीज का इलाज किया गया। इसके बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। 
विज्ञापन


गुरुवार को गरीब रथ के कोच नंबर बी टू में सवार होकर ए के पाठक (47) वर्ष यात्रा कर रहे थे। कानपुर स्टेशन से निकलने के बाद अचानक ही उन्हें सांस लेने में दिक्कत आने लगी। इस पर साथी यात्रियों ने इसकी जानकारी तुरंत ही रेलवे के हेल्प लाइन नंबर पर दी।
विज्ञापन


इस पर कंट्रोल ने ट्रेन को इटावा स्टेशन पर रोकर उन्हें इलाज देने का निर्देश इटावा स्टेशन को दिया। सुबह 11 बजकर 16 मिनट पर नान स्टाप गरीब रथ को इटावा स्टेशन पर रोका गया। रेलवे के डाक्टर के द्वारा इलाज दिए जाने के बाद ट्रेन को 11 बजकर 21 मिनट पर आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed