{"_id":"6920b4fc31a6e08a330333ea","slug":"old-mans-body-found-hanging-under-suspicious-circumstances-suspicion-of-murder-etawa-news-c-216-1-etw1005-133760-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: संदिग्ध हालात में वृद्ध का लटका मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: संदिग्ध हालात में वृद्ध का लटका मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
इटावा। थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत कबूली गांव में गुरुवार रात वृद्ध का शव घर में अंगौछा से लटका मिला। पैर जमीन छू रहे थे। परिजन ने हत्या की आशंका व्यक्त की। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार, सुरेश यादव (65) निवासी कबूली थाना चौबिया अविवाहित थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि सुरेश यादव का शव अंगौछे के फंदे पर कमरे में पड़ी टिन पर लटका था। इस दौरान उनके पैर जमीन पर छू रहे थे। इससे उनकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाए जाने की आशंका है। सुरेश के भतीजे अमलेश ने बताया कि गांव के ही लोगों से विवाद चल रहा था। आये दिन वह उन्हें प्रताड़ित कर रहा था। गुरुवार को उनका शव फंदे पर लटकते हुए मिला। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
फिलहाल पुलिस मामले हर बिंदु पर गहनता से जांच व छानबीन कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने गांव में पहुंचकर जांच कर सबूत एकत्रित किए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।