फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Old man who had gone to graze buffalo went missing, Pandav feared drowning in river, clothes and umbrella foun

Auraiya: भैंस चराने गया था वृद्ध लापता, पांडव नदी में डूबने की आशंका, किनारे पर मिले कपड़े और छाता

Wed, 13 Sep 2023 07:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 13 Sep 2023 07:40 PM IST
सार

Auraiya News: थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मौके पर खोजबीन जारी है। नदी में गोताखोर भी तलाश कर रहे हैं। वृद्ध किसान के लापता होने से पत्नी राजकुमारी, बहू मोहिनी व नाती रियांश का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Old man who had gone to graze buffalo went missing, Pandav feared drowning in river, clothes and umbrella foun
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में बेला। थाना क्षेत्र के ग्राम भदौरा में भैंस चराने के लिए निकला वृद्ध किसान लापता हो गया। परिजनों ने पांडव नदी में डूबने की आशंका जताई है। पुलिस को नदी किनारे से कपड़े व छाता बरामद हुआ है। पुलिस किसान की खोजबीन कर रही है।

विज्ञापन

भदौरा निवासी श्रीपाल(75) पुत्र रामदयाल किसान है। चचेरे भाई राजकुमार ने बताया कि श्रीपाल रोज की तरह मंगलवार को अपनी भैंस लेकर पांडव नदी किनारे गए थे। देर शाम भैंस वापस घर पहुंच गई, मगर वह नहीं पहुंचे। देर शाम तक काफी खोजबीन की।
विज्ञापन

कुछ पता न चलने पर देर रात पुलिस को जानकारी दी। वृद्ध किसान के लापता होने की जानकारी पर बेला थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज बुधवार सुबह गांव पहुंचे। ग्रामीणों के साथ खोजबीन करते हुए पांडव नदी किनारे पहुंचे। यहां पर वृद्ध किसान के कपड़े व एक छाता मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफाईकर्मी के पद पर नियुक्त है बड़ा बेटा
इसकी पहचान परिजनों ने श्रीपाल के कपड़े व छाते के रूप में की। परिजनों ने श्रीपाल के पांडव नदी में नहाने के दौरान डूबने की आशंका जताई है। चचेरे भाई राजकुमार ने पुलिस को बताया कि श्रीपाल का बड़ा बेटा कैलाश पीएचसी चिरावर में सफाईकर्मी के पद पर नियुक्त है।

गोताखोर भी तलाश में जुटे
छोटा बेटा दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। एक सप्ताह पहले बड़े बेटे ने एक भैंस व पड़िया खरीद कर दी थी। जिसे वो रोजाना चराने ले जाया करते थे। वृद्ध किसान के लापता होने से पत्नी राजकुमारी, बहू मोहिनी व नाती रियांश को रोते बिलखते नजर आए। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मौके पर खोजबीन जारी है। नदी में गोताखोर भी तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed